क्राइम

शादी समारोह में व्यस्त परिवार के सूने घर में चोरी करने वाले आरोपियों किया गिरफ्तार

पुलिस थाना बरेली की कार्यवाही

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
बरेली । पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के कुशल निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बरेली कुंवर सिंह मुकाती के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक कपिल गुप्ता के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा रात्रि में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
फरियादी आशुतोष शर्मा पिता ब्रजमोहन शर्मा निवासी गुरारिया रोड़ धोखेड़ा, थाना बरेली ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 19 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात में अज्ञात आरोपी द्वारा सूने घर का ताला तोड़कर सोना – चाँदी के आभूषण एवं नगदी रूपये चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर अप.क्र. 85/26 धारा 331(4),305(a) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
दौराने विवेचना तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर जिला नरसिंहपुर के आरोपी दिलीप उर्फ चिलम पिता माखन बाथरे उम्र 24 साल निवासी राजनगर कॉलोनी नरसिंहपुर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जिसने बताया कि मैने अपने साथी सनी उर्फ प्रभात एवं आनंद उर्फ गुरू उर्फ साधु निवासी पलिया पिपरिया, जिला नर्मदापुरम के साथ मिलकर फरियादी के खाना बनाने आये हलवाई छुट्टन पचौरी निवासी पिपरिया, जिला नर्मदापुरम के साथ मिलकर योजना बनाकर फरियादी व उसके परिवार का शिवशक्ति रिसोर्ट बरेली में शादी में जाने की जानकारी हलवाई छुट्टन को थी जो उक्त जानकारी का फायदा उठाकर आरोपीगणों द्वारा घर एवं अलवारी का ताला तोड़कर सोने चाँदी के आभूषण एवं नगदी चुरा ले गये थे ।
बरामद की गई सामग्री में सोने – चाँदी आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कुल बरामद मशरूका की राशि 2,75,000 /- रूपये।
गिरफ्तार आरोपियो में दिलीप उर्फ चिलम पिता माखन बाथरे उम्र 24 साल निवासी राजनगर कॉलोनी नरसिंहपुर, आनंद बरोलिया उर्फ गुरु उर्फ साधु पिता विनोद उम्र 41 वर्ष निवासी पलिया पिपरिया, थाना बनखेड़ी, जिला नर्मदापुरम, छुट्टन पचौरी पिता नन्हेंलाल पचौरी उम्र 55 वर्ष निवासी पिपरिया, जिला नर्मदापुरम, विधि विरूध्द बालक।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कपिल गुप्ता, उनि. रामप्रसाद गोहे विवेचना/गिरफ्तारी, उनि. सागर साहू तकनीकी विशेषज्ञ, सउनि. रमेश खंडाग्रे, सउनि. सोन सिंह व्यायाम, प्र.आर. श्यामसिंह राजपूत, प्रआर राजेश राजपूत, प्रआर चन्द्रकांत राय, प्रआर शिवकुमार ऊईके, प्रआर. विनीत अहिरवार, आर मुकेश यादव, आर अनिल अहिरवार, आर. मुकेश पटेल, सैनिक विजयसिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button