पिपरोधा गांव के नव निर्मित मंदिर में रामलला जी की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा, भक्तो में दिखा उत्साह

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद1
बटियागढ़ । अयोध्या में भगवान रामलीला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल रहा है, आयोध्या जी के साथ साथ बटियागढ़ विकासखण्ड के पिपरोधा गांव में पूरे गांव के संयोग से बना नव निर्मित मंदिर में भगवान श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा हुई उन्ही भेड़ाघाट जबलपुर से गांव के शिक्षक नारायणसिंह ठाकुर, के द्वारा हनुमान जी की मूर्ति लाई गई जो नव निर्मित मंदिर में स्थापना की गई मन्दिर में स्थापना के पहले भगवान का अभिसेक किया गया जिसको लेकर गांव के लोगो में खुसी का माहोल बना हुआ था भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुबह से ही मंदिरों में हनुमान चालीसा भजन कीर्तन और पूजा अर्चना करते देखे गए। तों कहीं राम कथा का भी आयोजन किया गया, अयोध्या में हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव देखा गया जिसके लिए प्रत्येक मंदिरों में स्क्रीन पर्दा लगाया गया था जहां से सीधे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखा गया और अपने अपने स्थानों से भगवान राम जी की आरती की गई, और महा प्रसादी वितरण किया गया साथ ही आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। गांव के मंदिर में किसान नारायणसिंह लोधी, जवाहर सिंह लोधी के संयोग से भंडारे का आयोजन किया गया पूरे गांव के लोगो की मोजुदगी रही है।



