मध्य प्रदेश
पीएम आवास योजना के द्वितीय क़िस्त की राशि 4 करोड़ 31 लाख, 431 हितग्राहियों के खातों में जमा
सिलवानी । प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय क़िस्त की राशि न मिलने से परेशान हितग्राहियों ने विधायक व पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत से राशि दिलाए जाने की गुहार लगाई थी। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए विधायक रामपाल सिंह ने एसडीएम संघमित्रा बौद्ध को राशि हितग्राहियों के खाते में जमा कराने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही एसडीएम संघमित्रा बौद्ध ने सीएमओ आरके शर्मा को प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वितीय किस्त की राशि हितग्राहियों के बैंक खातों में जमा किए जाने निर्देशित किया। नगर परिषद सिलवानी के विभिन्न वार्डो के 431 हितग्राहियों के बैंक खाते में एक एक लाख कुल 4 करोड़ 31 लाख की राशि पहुँच गई।



