मध्य प्रदेश
बैठक में शामिल होने जा रहे रेंजर सहित स्टाफ की गाड़ी पेड़ से टकराई, बुरी तरह घायल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । दमोह.सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे पर झलौन से 15 किमी दूर बुलेरो गाड़ी क्रमांक एमपी 16 टी 2180 शनिवार सुबह 10:30 मुहली की ओर जा रहे थी, तभी रास्ते में तेज रफ़्तार में बारिश होने से और स्टेरिंग फेल हो जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ में टकराकर चकनाचूर हो गई. जिसमें सवार प्रतीक कुमार बोपचे गेम परिक्षेत्र अधिकारी झापन, हरिशंकर मिश्रा डिप्टी, फूलसींग रजक डिप्टी रेंजर, शिवप्रसाद पटेल वीट गार्ड, चालक नारायण यादव गंभीर रूप से घायल हुए. जिनको पीछे से आ रहें झलौन रेंजर की गाड़ी पर तत्काल उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहली भेजा गया. वहां पर प्राथमिक उपचार करके सागर रेफर किया गया।
.प्राप्त जानकारी के अनुसार झापन स्टाप मुहली रेंज में बैठक के लिए जा रहे थे।



