मध्य प्रदेश

गैसाबाद ने व्यारमा नदी पुल के पास बस और ट्रक की टक्कर, करीब 20 यात्री घायल

गैसाबाद पुलिस मौके पर
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
हटा । दमोह जिले के हटा पन्ना राजमार्ग पर गैसाबाद में व्यारमा नदी पुल के पास यात्री बस और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई, हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल बताए गए हैं।
बताया जा रहा हटा से पन्ना जा रही हजारी ट्रेवल्स की बस की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई घायलो को डायल 100 और 108 सेवा की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया घटना की सूचना पर गैसाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची हादसे की जांच की जा रही है,घायलो की सही सँख्या अस्पताल पँहुचने के बाद ही स्पस्ट हो सकेगी। मौके पर गैसाबाद थाना प्रभारी प्रीति पांडे पहुंच गई और घायलों को हटा अस्पताल भेजा गया। घायलों की जानकारी लेने के हटा तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी भी पहुंच गए।

Related Articles

Back to top button