मध्य प्रदेश
एमडीबीएम स्कूल में दीदी लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि
रिपोर्टर : आशीष रजक
उदयपुरा। उदयपुरा के प्रतिष्ठित इंग्लिश मीडियम एमडीबीएम हायर सेकेंडरी स्कूल में मध्य प्रदेश की गौरव स्वर साम्राज्ञी, भारत रत्न दीदी लता मंगेशकर जी के दुखद निधन पर शोक सभा आयोजित की गई एवं उन्हें शाला परिवार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस शोक सभा में सभी बच्चे कोविड – 19 के गाइडलाइंस का पालन करते हुए सम्मिलित हुए शाला की ही 11th की छात्रा कुमारी अंजली रघुवंशी ने लता दीदी के जीवन के विभिन्न पहलुओं को सारगर्भित तरीके से बताया। स्कूल संचालक व प्राचार्य विकास वर्मा एवं निशांत जैन ने भारत रत्न दीदी लता मंगेशकर जी के जीवन से सीख लेने एवं उनकी विचारधारा से भारत का नाम हर हाल में रोशन करने की बात कही।



