मध्य प्रदेश
श्री हिन्दू उत्सव समिति की कार्यकारिणी सूची पुलिस को सौंपी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन शहर के भोपाल मार्ग पर स्थित थाना कोतवाली में हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष पतिराम प्रजापति एवं हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने पहुंचकर थाना पुलिस कोतवाली टीआई आशीष सप्रे को रायसेन हिन्दू उत्सव समिति की नवगठित की गई कार्यकारिणी की सूची सौंपी। इस मौके पर श्री
हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष पतिराम प्रजापति ने बताया कि आगामी होली रंगपंचमी एवं अन्य त्योहारों के चलते हिन्दू उत्सव समिति की कार्यकारिणी की सूची थाना कोतवाली टीआई को दी है। जिससे आगामी त्योहारों में पुलिस और हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारियों में समन्वय स्थापित हो सके और त्यौहारों को लेकर जरूरी व्यवस्थाओं में पुलिस का भरपूर सहयोग ले सकें।



