चौरसिया दिवस के रुप में जिले भर मे धूमधाम से मनेगा नागपंचमी का त्योहार
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । 29 जुलाई को नाग पंचमी का पुनीत पावन त्योहार चौरसिया समाज द्वारा चौरसिया दिवस के रुप मे पारम्परिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जावेगा । इसके लिये प्रारम्भिक तैयारियां अभी से शुरु हो गई है जिला मुख्यालय सागर के साथ साथ चौरसिया बाहुल्य ग्रामों नगरो गौरझामर, सहजपुर, बरकौटीकलां, नन्ही देवरी, पिपरवानी, छपरा, बलेह, गढाकोटा आदि में नागपंचमी के पुनीत पावन धार्मिक त्यौहार पर चौरसिया समाज व्दारा अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर बडे ही उत्साह के साथ चौरसिया दिवस मनाया जाता है। इस दिन पान बरेजो में नागबेल व नागदेवता भगवान भोलेनाथ की पूरे विधि विधान श्रृध्दा व भक्ति भाव से पूजा अर्चना आरती व अनुष्ठान किया जाता है। जगह जगह विशाल शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर निकाली जाती है जिसमे बाजे गाजे डीजे भजन मंडली के साथ साथ झांकी व कलश यात्रा इसमे आकर्षक रुप से सम्मिलित होती है कही कही भगवान शकंर की रूद्धी निर्माण भी किया जाता है जिनका अनुष्ठान कर नदी मे विसर्जन होता है तत्पश्चात सामूहिक भोजन प्रसादी के आयोजन के साथ समारोह का समापन किया जाता है। शोभायात्रा निकाली जावेगी, गौरझामर मे नागपंचमी का धूमधाम से मनाने हेतु 18 जुलाई को अम्बिका प्रसाद चौरसिया के निवास पर समाज की बैठक आयोजित की गई जिसमे समाज के सभी स्वजातीय बंधु उपस्थित हुए बैठक मे कलश यात्रा के साथ शोभा यात्रा श्रीसीताराम पेलेश से प्रारम्भ होकर मैन रोड बस सटेंड से श्री हनुमान मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना के पश्चात वापिस सीताराम पैलेश पर समापन होगा। इस अवसर पर रूद्राभिषेक नाग देवता नागबेल व भगवान शंकर कि पूजा प्रसाद वितरण व सामुहिक भोज के आयोजन सम्पन्न होगे। बैठक मे अम्बिका प्रसाद चौरसिया, कुंदनलाल चौरसिया पत्रकार, कमलेश चौरसिया, संदीप चौरसिया, राहुल चौरसिया, बालमुकुंद चौरसिया, मनमोहन चौरसिया, मनोज चौरसिया, अनिल चौरसिया, जागृत चौरसिया, योगेश चौरसिया, विवेक चौरसिया, अश्विन चौरसिया, आशीष चौरसिया, अमित चौरसिया, कार्तिक चौरसिया, मानस चौरसिया, लक्ष्मी चौरसिया, सुधा चौरसिया, गुडु नीरज, दिनेश, श्रीराम चौरसिया आदि उपस्थित थे।



