मध्य प्रदेशराजनीति

सिलवानी में 8–9 अप्रैल को भाजपा के तीनों मंडलों का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

सिलवानी। भारतीय जनता पार्टी के सिलवानी तहसील अंतर्गत तीनों मंडलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 8 एवं 9 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण वर्ग में संगठन को सशक्त बनाने एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने हेतु वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के अनुसार, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के संगठन क्षेत्र प्रभारी अजय जमपाल 8 अप्रैल को प्रातः 11 बजे नायक एवं विश्वकर्मा गार्डन में प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित होंगे। उनके साथ राकेश शर्मा, राजो मालवीय एवं पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह भी उपस्थित रहेंगे। ये सभी नेता प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।
इस प्रशिक्षण वर्ग में मंडल कार्यकारिणी के सभी सदस्य, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पार्षद, सरपंच, जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजक सहित पार्टी के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल होंगे। इसके साथ ही सभी पोलिंग बूथ अध्यक्ष एवं बीएल-2 कार्यकर्ताओं की भी सहभागिता सुनिश्चित की गई है।
सिलवानी तहसील के तीनों मंडल सिलवानी मंडल, कस्बा बम्होरी मंडल एवं प्रतापगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं को इस प्रशिक्षण में विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी बनाना एवं आगामी गतिविधियों के लिए रणनीति तैयार करना है।

Related Articles

Back to top button