मध्य प्रदेश

रविदास होली चौक समिति की टोली ने फोड़ी मटकी, 2 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद फूटी मटकी

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में बरेली हिंदू समिति के तत्वाधान में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता का समापन मंगलवार शाम को मटकी फूटने के बाद हुआ। इस आयोजित होने वाली मटकी फोड़ प्रतियोगिता में तीन समितियों ने भाग लिया था जिसमें रविदास होली चौक समिति प्रथम विजेता रही वहीं हिंदू समिति द्वारा लवकुश समिति को द्वितीय विजेता टीम घोषित करते हुए। प्रोत्साहन के रूप में बंद लिफाफे में गुप्त राशी दी। बता दे की आयोजित होने वाली मटकी फोड़ प्रतियोगिता लगातार दो दिनों तक चलती रही और गोविंदा की टोलिया ने बारी-बारी से मटकी फोड़ने का प्रयास किया जिसमें सभी समितियां असफल रही। और कोई भी समिति मटकी नहीं फोड़ पाई तब कहीं जाकर आयोजित समिति ने 21 फीट ऊंचाई से कम ऊंचाई करने का निर्णय लिया। और सभी समितियां की पर्ची डालकर पहले पर्ची में नाम निकलने वाली समिति को पहला मौका दिया गया तब कहीं जाकर 2 दिनो की कड़ी मशक्कत के बाद रविदास होली चौक समिति ने मिलने वाले पहले ही मौके में यह मटकी फोड़ दी। बही मंच पर विराजमान नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी हिंदू समिति अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष दुर्गा धाकड़, युवा समाजसेवी अभिज्ञान पटेल द्वारा समिति का उत्साहवर्धन कर बधाई देते हुए टॉफी एवं 21000रु की राशि का पुरस्कार वितरण किया गया। वही रविदास होली चौक समिति के अध्यक्ष मोहित उर्फ मोती ने कहा कि हमारी समिति पिछले कई वर्षों से मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लेती आ रही है। ओर प्रथम विजेता के रूप में पुरस्कार ले रही है। मैं सभी समिति के सदस्यों को शुभकामना एवं बधाई देता हूं जो की ताबड़ तोड़ मेहनत, प्रयास कर समिती को लगातार दो वर्षों से मटकी फोड़ प्रतियोगिता के प्रथम विजेता का खिताब दिला रहे हैं। साथ ही हिंदू उत्सव समिति को भी शुभकामना एवं बधाई देना चाहता हूं। जो पिछले कई वर्षों से यह मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है।

Related Articles

Back to top button