डॉक्टर व नर्सेस स्टाफ से अभद्रता करने पर डॉक्टर्स व कर्मचारियों की रिपोर्ट, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज सिविल अस्पताल में रात्रि करीब 3 बजे डॉक्टर व नर्स एवं स्टाफ से अभद्रता कर गाली गलौज करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई को लेकर संपूर्ण अस्पताल कर्मचारियों ने हड़ताल की दी चेतावनी डॉक्टर सहित स्टाफ का कहना था कि हम लोग सुरक्षित नहीं हैं ऐसे में काम कैसे संभव है।
आपको बता दें हैं कि 27 अगस्त को रात लगभग 2.30 से 3 बजे के बीच विजय पिता दिनेश काजल नामक मरीज को लेकर अस्पताल आए डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स द्वारा उनका समुचित उपचार किया गया बावजूद इसके उक्त लोगों द्वारा दादागिरी करते हुए डॉ. एवं स्टाफ नर्स के साथ अभद्र व्यवहार व गाली गलोच की गई एवं स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी गई।
मरीज का उपचार करा कर वापस जाने की आधे घंटे बाद विजय पुनः वापस आए और मोबाइल छोड़कर जाने पर कर्मचारियों पर अनर्गल आरोप लगाते हुए पुनः गाली गलौज की सूचना पर पुलिस कर्मियों के आने के बावजूद भी वह नशे की हालत में उत्पात मचाता रहा और चला गया। जिसको लेकर अस्पताल स्टाफ द्वारा रात में ही पुलिस को लिखित रिपोर्ट की गई लेकिन आरोपी के नहीं पकड़े जाने को लेकर डॉक्टर सहित संपूर्ण स्टाफ ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं किए जाने पर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया यदि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं की गई तो अस्पताल को बंद कर दिया जाएगा कुछ डॉक्टर मरीज का उपचार करते रहे बाकी शेष डॉक्टर और कर्मचारी जुलूस की शक्ल में थाने की ओर कूच कर गए इसी बीच पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
ज्ञात होगी कई बार अस्पताल में मरीज के परिजनों द्वारा उत्पात मचाया जाता है लेकिन सही तरीके से कार्रवाई संबंधितों के खिलाफ नहीं होने के कारण यह घटनाएं धीरे-धीरे बढ़ने लगी है और अस्पताल प्रबंधन अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगा है।



