क्राइम

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की कार का एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
अहमदाबाद । एमपी के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग गुजरात में हुई दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। वे विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात दौरे पर हैं। उनकी कार को गलत साइड से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। मंत्री सारंग को मामूली चोटें आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुजरात के भिलड़ी में हुआ हादसा
विश्वास सारंग गुजरात प्रवास पर अपने प्रभार के विधानसभा क्षेत्र कांकरेज़ में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर लौट रहे थे, उसी समय भिलडी में यह हादसा हो गया। संगठन ने सारंग को गुजरात के बनासकांठा जिले की 4 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी है। वे गुजरात में पिछले कई दिनों से लगातार कर रहे हैं चुनाव प्रचार मंत्री सारंग के वाहन को ट्रक ने राँग साइड से आकर मारी टक्कर।

Related Articles

Back to top button