मध्य प्रदेश
संस्कार स्कूल की संस्कारी अभिनव पहल : मातृ पितृ पूजन दिवस

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । आज जबकि बदलते परिवेश मे जहां पश्चात सभ्यता में रंगे हुए लोग अपनी भारतीय सभ्यता को भूलकर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाएंगे उसी दिन बसंत पंचमी के पावन अवसर पर भारतीय संस्कृति के बीजारोपण करने हेतु संस्कार इंटरनेशनल स्कूल गौरझामर में अध्ययनरत स्कूली बच्चों के द्वारा अपने माता-पिता की पूजन की जावेगी। संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य विवेक जैन के अनुसार इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य बच्चों में अच्छे संस्कारो का प्रादुर्भाव एवं माता-पिता के प्रति आदर सम्मान के भाव का विकास करना है। इसी अभिनव पहल को अमलीजामा पहनाने संस्कार इन्टरनेशनल स्कूल आज अपने विद्यालय मे बच्चो एवं अभिभावको के मध्य मातृ पितृ पूजन दिवस के रुप मे मनाने जा रहा है।



