तेंदुआ ने बकरे को किया घायल, वनविभाग ने की अपील
सिलवानी। समीस्थ ग्राम सिंहपुरी सुल्तानपुर में बुधवार की रात्रि एक ग्रामीण के घर में बंधे बकरे पर रात्रि लगभग दो बजे तेंदुआ ने हमला कर दिया। बकरे की आवाज एवं तेंदुआ की दहाड़ से ग्रामीण एकत्रित हो गए जिससे तेंदुआ बकरे को घायल कर भाग गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम सिंहपुरी सुल्तानपुर भूपेन्द्र पिता नंदलाल आदिवासी के मकान में बुधवार की रात्रि लगभग दो बजे जब सभी सो रहे थे घर में बंधे बकरे पर अचानक तेंदुआ ने हमला कर दिया बकरे की आवाज एवं तेंदुआ की दहाड से वह और पडोसी जाग गए। भीड़ एकत्रित होने पर तेंदुआ बकरे को घायल कर जंगल की ओर भाग गया। भूपेन्द्र द्वारा घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सिलवानी क्षेत्र के जंगल में 4 बाघ व कई तेंदुआ है। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की है कि वह रात्रि में सर्तकता रहे और जंगल में न जाए।



