खेल
आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन
सिलवानी। जिला कराटे संघ द्वारा गुरुवार को एक दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं को दिया गया। इस अवसर पर भोपाल से आए हुए जिला कराटे संघ के अध्यक्ष विजय शाह और सचिव रुचिता यादव द्वारा छात्र छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए। विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा बालिकाओं को किस तरह करना चाहिए यह सिखाया गया। इस अवसर पर खेल शिक्षक मोहम्मद तारिक, स्पोर्ट्स ऑफिसर मुस्तकीम अहमद, आरिफ मंसूरी, राघवेंद्र दुबे, आरती कलोसिया, प्रीति कुशवाहा, अंकिता रघुवंशी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



