पाइप लाइन बिछाने के लिए मुख्य मार्ग व गलियां खोद दी, अब मरम्मत के नाम पर उदासीनता
मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना का झेल रहे दंश, रास्तों से निकलना हो रहा दूभर
न डिग्री न डिप्लोमा फिर भी कर्मचारी कर रहा कार्य
सिलवानी। मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के तहत इन दिनों मुख्य मार्ग समेत वार्डों की गलियों में पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कें खोद दी है। ठेकेदार ने मिट्टी से भराव कर खानापूर्ति कर दी है। जिससें वहां से निकलना मुश्किल बना है। वार्ड तीन इंद्रिरा आवास कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर पाइप लाइन डालने के लिए सीसी सड़क को खोद दिया है। टीले की तरह मिट्टी सड़क पर फैली है, मिट्टी का सही तरह से भराव नहीं किए जाने से लोगों की परेशानी बनी है। सड़कें खोद दी है लेकिन सड़क की मरम्मत को लेकर ठेकेदार ने कोई काम शुरू नहीं किया है। पाइप लाइन डालने के लिए गड्ढ़े खोदता जा रहा है और खुदे हुए मटेरियल से भराव कर, खानापूर्ति करता जा रहा है।
सड़क की मरम्मत एस्टीमेट में शामिल
ठेका लेने के दौरान एस्टीमेट में जहां खुदाई की जाए, वहां सड़क की मरम्मत किए जाने की बात होती है। दिए गए ठेका में ठेकेदार को पाइप लाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़क की सीसी मरम्मत करना है। लेकिन कई गलियों में सड़कें खोद दी है लेकिन अभी तक सड़कों की मरम्मत नहीं की है। जिससे सड़कें बदहाल है।
रीतेश के पास नहीं है डिग्री
नगर परिषद द्वारा पत्र क्रमांक 1193 पीसी स्नेहिलल कंपनी अहमदाबाद गुजरात को 02.12.2021 को जारी किया था। जिससे उल्लेख किया गया था कि जो वर्क आफ स्कोप में था कि योजना के लिए डिप्लोमाधारी एवं डिग्रीधारी को फील्ड पर रखा जाए लेकिन वर्तमान में जो कर्मचारी रीतेश सिंह वह न तो डिप्लोमा धारी है एवं न ही डिग्री होल्डर है। पत्र के माध्यम से ठेकेदार को अवगत कराया गया था कि सिलवानी में जबावदार डिप्लोमाधारी या डिग्रीधारी होल्डर को फील्ड पर भेजे व साथ ही शीघ्र कार्य पूर्ण करते हुए निकाय को योजना हस्तांतरित करें।



