मध्य प्रदेश

देर रात जारी हुई राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों की तबादला सूची

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
भोपाल। मध्य प्रदेश भोपाल राज्य पुलिस सेवा आयोग द्वारा गुरुवार दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को देर रात में पुलिस अधिकारियो की तबादला आदेश जारी करते हुए उन्हें पद स्थापना प्रदान की गई। जिसमें एसपी पीटीएस (सागर) दिनेश कुमार कौशल को विशेष शाखा रीवा में जोनल पुलिस अधीक्षक बनाया गया ।
इंदौर के साइबर एसपी जितेंद्र सिंह को एटीएस एसपी (ATS SP) इंदौर बनाया गया ।
एसपी विपुस्था लोकायुक्त संगठन रीवा, गोपाल सिंह धाकड़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुरैना बनाया गया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुरैना अरविंद सिंह ठाकुर को एसपी ईओडब्लू रीवा की जिम्मेदारी दी गई
एसपी ईओडब्लू (ग्वालियर) बिट्टू सहगल को उप सेनानी 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर बनाया गया।
सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल दिलीप सिंह तोमर को एसपी ईओडब्लू ग्वालियर बनाया गया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑपरेशन बालाघाट देवेंद्र कुमार यादव को एसपी ईओडब्लू सागर बनाया गया।

Related Articles

Back to top button