मृगांचल एक्सप्रेस खबर का असर अंततः बिछिया में बदला गया ट्रांसफार्मर
उपसरपंच विराट पांडे के सक्रीय प्रयासों ने दिलाई किसानों को राहत
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विद्युत मंडल उमरियापान के अन्तर्गत आने वाले धनवाही फीटर के ग्राम बिछिया में पिछले 5 महीनों से किसान ट्रांसफार्मर खराब पड़ा था जिससे धान की फसल लगभग चौपट हो गई थी अनेकों बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हों रही थी । ग्रामीणों ने कनिष्ठ अभियंता से लेकर तमाम अधिकारियों से गुहार लगाई परन्तु तानाशाही नौकाशाही व्यवस्था व्यथित किसानों के जख्म पर लगातार नमक छिड़क रहे थे। ग्राम पंचायत मंगेली के उपसरपंच विराट पांडे ने ऐसी स्थिति में मोर्चा सम्हालते हुए मृगांचल एक्सप्रेस के पत्रकार सतीश चौरसिया के साथ मिलकर लगातार अधिकारियों से संपर्क करके अंततः ट्रांसफार्मर प्राप्त किया। गौरतलब है कि मृगांचल एक्सप्रेस ने प्रमुखता के साथ बिछिया के मामले को अपने समाचार पत्र में जगह दी फलस्वरूप ट्रांसफार्मर बड़ी जद्दोजहद के बाद मिला ।
बिछिया ग्रामवासियों एंव समस्त किसानों ने मृगांचल एक्सप्रेस के प्रति आभार प्रकट किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।



