मध्य प्रदेश

गौ रोटी रथ की मिली सौगात, गोसलपुर के जन प्रतिनिधियो ने किया शुभारम्भ

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । गोसलपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विद्यासागर सेवाश्रम समिति गौशाला सम्मेदगिरी में “गौ रोटी रथ” का शुभारंभ स्थानीय विधायक संतोष बरकड़े एवम् जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में हुआ। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि इस गौशाला में 300 की संख्या में अधिक गौवंश दुर्घटना के शिकार है जिसमे ज्यादातर नेशनल हाईवे में एक्सीडेंट हुए गौवंश है । और उन्होनें यह भी बताया कि गौ रोटी रथ प्रत्येक दिन गोसलपुर एवम गोसलपुर से लगे 10 किलोमीटर तक के दायरे के हर घर से कम से कम एक रोटी का संग्रह करेगा । यहा गौशाला में रह रहे गौवंश को संपूर्ण आहार प्राप्त होगा।जिससे सही मायने में गौ सेवा होगी। और हर उस परिवार का पुण्य उदय होगा जो इस अभियान में अपनी सहयोगिता प्रदान करेंगे।
गौ रोटी ई रिक्सा रथ की सौगात अशोका इंडिया कारपोरेशन क्षेत्र गोसलपुर एवं अहिंसा रोड लाईनस गोसलपुर के सौजन्य से समिति को प्रदान की गई।
कार्यक्रम गौ रोटी रथ शुभारंभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष राजमणि सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल, जनपद सदस्य धर्मेंद्र सिंह राजपूत, गौशाला समिति के अध्यक्ष शैलेश जैन (मिंकू), उपाध्यक्ष विमल जैन पनागर, पूर्व अध्यक्ष अरुण जैन, महामंत्री इंजिनियर सुनील जैन, कोषाध्यक्ष डॉ सुनील डेढीया, अंकुर जैन, यतेन्द्र जैन, प्रवीण जैन, अमित जैन, संदीप जैन, धर्मेंद्र जैन, आकाश जैन, शुभम जैन, संजय सेंगर, केके दुबे, राजा सोनी, बहादुर सिंह, भगवान सिंह, प्रकाश पालीवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button