मध्य प्रदेश

पत्रकार ने भ्रष्टाचार किया खुलासा मिल रही धमकी, पत्रकार साथियों ने कलेक्टर सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियांगढ । दमोह जिले की जनपद पंचायत बटियांगढ मगरोन निवासी पुष्पेन्द्र सिंह लोधी जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार यूट्यूब है।
कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में उल्लेख किया है कि पुष्पेंद्र सिंह लोधी के प्रति जो बकायन सरपंच निधि कुर्मी के पति बीरेंद्र कुर्मी एवं अन्य सरपंचों के द्वारा मुझे फर्जी पत्रकार कहकर बदनाम करने हेतु जो आवेदन दिया गया है, उसमें निष्पक्षता से जांच करने की मांग की है। पेशे से इंदौर फ़ास्ट न्यूज पेपर का जिला ब्यूरो चीफ हूँ, मेरे द्वारा जो बकायन पंचायत के गांव भटेरा में बनी प्राथमिक शाला की बाउंड्रीबाल के बारे में खबर निकाली गई थी। जिसमें पाया गया कि वह सरपंच और उपयंत्री की मिलीभगत से राज्य वित्त स्टाम्प शुल्क की राशि 1493000/- का फर्जी मूल्यांकन दर्शाया गया था। लेकिन जब जमीनी धरातल पर जाकर देखा गया तो वह लगभग 200 मीटर की बाउंड्री बाल में से लगभग 25 से 30 मीटर बाउंड्री बाल देखने को मिली। जिसकी लागत केवल 2 से 3 लाख हो सकती है, जिसमे से लगभग सरपंच और उपयंत्री द्वारा 12 लाख का फर्जी मूल्यांकन दर्शाया गया ग्रामीणों से बात की तो ग्रामीणों ने बताया कि पहले से बनी दीवाल पर दोबारा दीवाल बनाई गई है। मुझे इस खबर को ना चलाने के लिए पैसो का प्रलोभन दिया गया, जब पत्रकार ने पैसे लेने से मना कर दिया जिसके लिए अनेक ग्रामो के सरपंच मेरे घर पर समझोता करने के लिए आये। मेरे द्वारा समझोता ना करने पर मुझे जान से मरने की धमकी दी गई एवं फर्जी पत्रकार कहकर अन्य सरपंचों के द्वारा बदनाम किया गया। मैंने पैसे लेने से मना कर दिया तो सरपंचो द्वारा कलेक्टर जी को आवेदन दिया गया। अगर दोषी में हूं तो मेरे ऊपर कारवाई की जाए और अगर बकायन सरपंच एवं उपयंत्री दोषी है। एवं बकायन ग्राम पंचायत के सम्पूर्ण कार्यों की निष्पक्षता से जांच कर कड़ी कारवाई की जाए।

इस अवसर पर जिले के पत्रकार नरेंद्र सिंह लोधी, भगवत सिंह लोधी, बृजेश यादव, महराजसिंह, पूरन पलेट, दीनदयाल पटेल, अरवेंद्र सिंह लोधी, साहबसिंह लोधी, धर्मेंद्र सिंह लोधी, मयंक जैन, अर्जुनसिंह, ठाकुर सोरभ सिंह तोमर, शंकर राजपूत, उदयसिंह बुंदेला, रामसींग, राजेंद्र सिंह लोधी, भूपेंद्रसिंह, मुलाम सिंह ठाकुर, संतोष सिंह बेलखेड़ी साहबसिंह, मुकेश जैन, प्रीतमसिंह, राघवेंद्र राठौड़, नीरज सिंह, उत्तरा पटेल, हरी बाई लोधी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button