क्राइम
रात के अंधेरे में चल रहा रेत का कारोबार, पुलिस ने पकडी रेत भरी ट्रैक्टर ट्राली
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक खनिज रेत का कारोबार उमरियापान क्षेत्र में रात के अंधेरे में धडल्ले से चल रहा है। जिससे क्षेत्र के नदी, नालों के साथ ही जलीय जंतुओं के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। साथ ही शासन को राजस्व की चपत लग रही है। सूत्रों की मुताबिक क्षेत्र में रेत का खेल लगभग पूरी रात चलता है। लेकिन प्रशासन द्वारा यदा कदा ही कार्रवाई की जाती है। इसी कडी में बुधवार की रात करीब साढे 10 बजे उमरियापान पुलिस ने क्षेत्र से रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली पकडकर कर कार्रवाई की। पुलिस ने धारा 102 के तहत कार्रवाई कर ट्रैक्टर ट्राली को थाना परिसर में खडा कराया है।उमरियापान थाना प्रभारी गणेश प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया प्रकरण खनिज विभाग को भेजा जाएगा।



