खेलमध्य प्रदेशमनोरंजन

रन फॉर यूनिटी का आयोजन, राष्ट्रीय एकता दिवस पर लोगों ने लगाई दौड़, अधिकारियों ने दिलाई शपथ

सिलवानी। नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का आयोजन किया गया। यह दौड़ पुलिस थाने प्रांगण से शुरु हुई। दौड़ शिवाजी नगर, गांधी आश्रम, पुराना बस स्टेंड, गांधी चौक होते हुए बजरंग चौराहा स्थित पुलिस चौकी में समाप्त हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं, पुलिस जवानों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अधिकारियों ने दिलाई शपथ :
बतादें कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत शपथ ग्रहण समारोह, मार्च पास्ट और विभिन्न जनजागरण गतिविधियां आयोजित की गई।
अधिकारियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई। इन आयोजनों का उद्देश्य सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए समाज में एकता और सद्भाव का संदेश फैलाना था।

Related Articles

Back to top button