क्राइम

थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता के कार्यकाल में नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला

फरियादी ने थाना प्रभारी को दिया शिकायत आवेदन पत्र
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । पलेरा थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं दुकान में रखी हुई गोलक को अज्ञात चोर चोरी करके ले गए जिसमें कुल 77200 रुपए रखे हुए थे लेकिन पलेरा पुलिस के द्वारा फरियादी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है जिससे फरियादी काफी परेशान है और आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है साथ ही फरियादी ने कहा है कि वह पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट है । मामला जतारा रोड पर स्थित कंथारिया वेयरहाउस के सामने श्री राम ट्रेडर्स का है, जहां पर दो अज्ञात चोर दुकान में रखी हुई गुल्लक लेकर रफूचक्कर हो गए जब इसकी जानकारी दुकान मालिक को लगी तो उसके द्वारा थाने में इसकी शिकायत की गई लेकिन पलेरा थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता के द्वारा इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई और ना ही फरियादी की शिकायत पर कोई रिपोर्ट दर्ज की गई और ना ही पुलिस के द्वारा मौका मुआयना किया गया है जिसको लेकर पीड़ित सुरेश कुमार गुप्ता ने पुलिस महकमे से कार्यवाही की मांग करते हुए जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है और कहां है की चोरी का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए।

Related Articles

Back to top button