मध्य प्रदेशहेल्थ

सब जेल सिहोरा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के दिशा निर्देशन में स्वस्थ यकृत मिशन एवं 100 दिवसीय टी.बी. अभियान के अंतर्गत सब जेल सिहोरा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन डॉक्टर राघवेन्द्र त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सिविल अस्पताल सिहोरा की मेडिकल टीम द्वारा किया गया जिसमें सभी 71 बंदियों का बीएमआई टेस्ट, बीपी, पल्स, कमर की नाप, हाइट, वजन, स्पुटम, सीबीनाट की जाँच की गयी एवं यकृत के रखरखाव एवं टीबी से बचाव की जानकारी दी गई। मेडिकल टीम में विनोद कोरी, मनोज गुप्ता, पंचवटी वर्मा, उमा पटेल एवं देवेंद्र राजपूत का सराहनीय योगदान रहा। सभी का जेलर दिलीप नायक द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button