शहर की अग्रणीय शैक्षिक संस्था ने टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शहर की अग्रणीय शैक्षणिक संस्था महर्षि कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल ने कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वालों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया इस अवसर पर संस्था परिवार के साथ-साथ संचालक सरस जैन मौजूद थे जिनके कर कमलों से विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कक्षा 12 मैथ विषय में प्रथम स्थान पर 91 प्रतिशत अंकों के साथ शिवानी सोनी, द्वितीय स्थान पर 83.4 प्रतिशत अंकों के साथ मुस्कान लोधी,
तृतीय स्थान पर 81.8 प्रतिशत अंकों के साथ राजा सौर वहीं बायो विषय में प्रथम स्थान पर 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ आस्था जाट, द्वितीय स्थान पर 91.6 प्रतिशत अंकों के साथ अमित यादव, व तीसरे स्थान पर 90.2 प्रतिशत अंकों के साथ महिमा गौर, एवं कॉमर्स संकाय में प्रथम स्थान पर 90.4 प्रतिशत अंकों के साथ अक्षय पटेल, द्वितीय स्थान पर 88.6 प्रतिशत अंकों के साथ महक दुबे और कपिल जैन, तीसरे स्थान पर 87.6 अंकों के साथ शुभ सोनी को सम्मानित किया गया वहीं कक्षा 10 ए में प्रथम स्थान पर 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ विकास कुशवाहा, द्वितीय स्थान पर 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ कृष्णा चौरसिया, तृतीय स्थान पर 90.2 प्रतिशत अंकों के साथ कविता प्रजापति, वहीं कक्षा 10 बी मैं प्रथम स्थान पर 89. 8 प्रतिशत अंकों के साथ रागनी दुबे, द्वितीय स्थान पर 89.4 प्रतिशत अंकों के साथ दीक्षा ठाकुर एवं तृतीय स्थान पर 89 प्रतिशत अंकों के साथ पार्थ जैन अंश लोधी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। स्टूडेंट की इस कामयाबी पर संस्था परिवार में बधाइयां प्रेषित की हैं ।



