मध्य प्रदेश

सुल्तानपुर आँगनबाड़ी में पोषण आहार माह का समापन हुआ

सिलवानी । सियरमऊ सेक्टर के ग्राम सुल्तानपुर आँगनबाड़ी में बालक बालिकाओं का प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया! आँगनबाड़ी में बच्चों का वजन किया जाकर सभी बच्चों के परिजनों को वृद्धि निगरानी की समझाइश दी गयी । बच्चों के पोषण आहार की महत्ता बताई तथा महिलाओ की गोद भराई कार्यक्रम किया गया। महिलाओं द्वारा भजन सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।
इस अवसर पर सेक्टर पर्यवेक्षक मालती सेन, नोडल आधिकारी प्रीति श्रीवास्तव, ग्राम के वरिष्ठ मोतीलाल यादव, ग्राम की आँगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी यादव, सुंदरबाई, हल्कीबाई, कुसुमबाई, कृष्णाबाई एवं सभी आशा कार्यकर्ता, ग्राम की बड़ी संख्या में महिलाए तथा बच्चें उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button