बाबा विश्वनाथ के दर्शन का सुखद अनुभव होने के साथ एक वेदना पूर्ण अनुभव भी : संस्कृति पर्यटन मंत्री

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । जबेरा विधायक एवं मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “हाल ही में मुझे बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, बाबा विश्वनाथ के दर्शन का सुखद अनुभव होने के साथ एक वेदना पूर्ण अनुभव भी हुआ। विश्व के किसी भी शिव मंदिर में नंदी महाराज भगवान भोलेनाथ के ठीक सामने विराजमान होते हैं किंतु काशी में ऐसा नहीं है आक्रांता औरंगजेब ने विश्वनाथ मंदिर को ध्वस्त करके ज्ञानवापी मस्जिद का निर्माण करवाया। निश्चित ही यह अधार्मिक कार्य था। ज्ञानवापी की हर दीवार, हर स्थापत्य चीख-चीख कर कह रहा है कि वे बाबा विश्वनाथ के हैं। मेरा विश्वास है कि बाबा विश्वनाथ की पुनर्स्थापना जल्दी होगी और नंदी महाराज की प्रतीक्षा पूर्ण होगी, जय बाबा विश्वनाथ। “मंत्री लोधी एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने 30 नवंबर को काशी पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए थे।



