सराफा दुकान से तीन से चार लाख रुपए के जेवरात की हुई चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
सर्राफा व्यापारियों ने थाना प्रभारी को आवेदन दिया
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले के देवरी नगर में बुधवार गुरुवार की रात को लगभग 2:30 बजे से 3 बजे के बीच में चोरों ने सर्राफा व्यापारी प्रमोद सोनी की दुकान पर हाथ साफ कर लिया और चोर लगभग तीन से चार लाख रुपए के जेवरात लेकर रफू चक्कर हो गये। सुबह जब राहगीरों ने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है तो इसकी सूचना उन्होंने दुकान मालिक एवं पुलिस को दी मौके पर देवरी थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया ने पहुंच कर दुकान का निरीक्षण किया और आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जिससे कि चोरों का पता लगाया जा सके कुछ सीसीटीवी फुटेज में चोरों की हरकत सामने आई है लेकिन उसमें भी चोर अपने मुंह पर रुमाल बंधे हुए थे जिससे चोरों की पहचान नहीं हो पाई है अब ऐसे में देवरी के व्यापारियों में आक्रोश है की ऐसी घटनाएं हो रही है देवरी में जो कभी भी नहीं हुई। अब देखना यह होगा कि देवरी थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया अपनी टीम के साथ कब तक इस चोरी का खुलासा कर पाते हैं। मैन रोड पर चोरी हुई है जो पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई है अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इसको कितनी गंभीरता से लेती है और कब तक चोरों तक पहुंच पाती है। ऐसी आम घटनाएं नगर में होगी क्योंकि ऐसी घटनाओं से चोरों के हौसले बुलंद होते हैं और चोर अपनी टीम के साथ सक्रिय होकर ऐसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए घूमते रहते हैं।
वहीं देवरी थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया हर एक पहलू पर इस चोरी की जांच कर रहे हैं जिससे कि जल्द से जल्द चोरों तक पहुंचा चोरों तक पहुंचा जा सके और चोरी करने वालों को पकड़ा जा सके यह तो आने वाला वक्त ही बताया कि कितने दिनों में चोरी का खुलासा हो पाएगा या नहीं। क्योंकि पूर्व में महेश्वरी किराना स्टोर एवं गोरखपुर जैन मंदिर में हुई चोरी का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है इससे तो यही लगता है कि जन चर्चा हैं कि कानून के हाथ लंबे होते हैं लेकिन वह हाथ चोरों तक नहीं पहुंचते हैं जिससे कि चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।



