देश विदेशराजनीति

Rahul Gandhi ने रायबरेली सीट से दाखिल किया नामांकन

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
राय बरेली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को रायबरेली सीट से अपना नामांकन दाखिल किया।
इस दौरान उनके साथ मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी सहित पार्टी के अन्य नेता उपस्थित रहे।
राहुल गांधी का काफिला कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ हुआ। काफिले में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे।
राहुल के समर्थन में कांग्रेस के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे।
काफिले में कार्यकर्ताओं की इस कदर भीड़ उमड़ी थी कि राहुल गांधी को नामांकन के लिए कार्यालय जाते वक्त काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button