मध्य प्रदेशराजनीति
पद्मेश गौतम के सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शहडोल सांसद हिमादी सिंह ने एक बार पुनः बडवारा से पद्मेश गौतम को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
पद्मेश गौतम पिछले पांच सालों में निस्वार्थ रूप से जनता की सेवा में तत्पर रहने वाले पद्मेश गौतम के सासंद प्रतिनिधि पर सिलौडी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। तिलमन क्षेत्र के राकेश सोनू दुबे जन कल्याण मंच जिला अध्यक्ष, योगेंद्र सिंह ठाकुर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, गणेश साहू, खम्हरिया बागरी सरपंच अनिल बागरी, मंडल महामंत्री मनीष बागरी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी ने उनके निज निवास जाकर उनको बधाई दी। पद्मेश गौतम लगातार ढीमरखेड़ा क्षेत्र में रहकर बाढ़ पीड़ितों की सेवा कर रहे है और शासन प्रशासन से चर्चा कर उनकी समस्याओं के समाधान कराने आवश्यक निर्देश दे रहे है।



