मध्य प्रदेश

पुलिस के वाहन चेकिंग अभियान से नियमों का उल्लंघन करने वाले यहां वहां से भागे

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाने के सामने पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 2 पहिया वाहनों की हेलमेट समेत अन्य कागजात की सघन जांच की गयी। त्रुटिपूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट के वाहन चालकों से जुर्माने की राशि वसूल की गयी।
वही चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट नहीं लगाने कागज फिटनेस बीमा आदि उपलब्ध नहीं होने पर उनके खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई। एस आई आरके चौधरी, संतोष गीद व गीता मैडम ने मोर्चा संभालते हुए पुलिस बल के साथ दो पहिया चार पहिया वाहनों को रोकना शुरू किया तो अफरा तफरी मच गई यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया वाहन चालक दूर से ही यहां वहां के रास्तों से रफु चक्कर होते नजर आए । पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान थाना प्रभारी राजीव उईके के मार्गदर्शन में विगत दिनों से निरंतर जारी है वाहन चेकिंग अभियान के तहत वाहन चालकों की सघन जांच की गयी। वहीं कागजात व बगैर हेलमेट वाले वाहन चालकों के खिलाफ चलानी कार्यवाही की गई। यातायात नियमों के बारे में कई वाहन चालकों को समझाइश देकर छोड़ा भी गया। जिन पालकों ने अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने को दे रखे हैं उन्हें भी पकड़ा गया और पालकों को बुलवाकर चेतावनी दी गई।
यह अभियान पुलिस ने अवैध गतिविधियों को रोकने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया है। चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन में लगी काली फिल्म को हटवाया गया।
थाना प्रभारी राजीव उईके ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। अभियान आगे भी जारी रखने की बात कहते हुए उन्होंने लोगों से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, ड्राइविंग लाइसेंस व वाहनों के कागजात साथ में रखने की अपील की।

Related Articles

Back to top button