मध्य प्रदेश

न्यू बस स्टैण्ड में सफाई व्यवस्था ध्वस्त

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।
ग्राम पंचायत उमरिया पान के न्यू बस स्टैण्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार न्यू बस स्टैण्ड में जो कूड़ादान बनाया गया है वह पिछले एक सप्ताह से भरा पड़ा हुआ है लेकिन उस कचरे को अलग नहीं किया जा रहा है वहीं बस्तियों में भी सफाई नहीं हो रही है। न्यू बस स्टैण्ड निवासी संतोष चौरसिया ने बताया कि हमारे घर के सामने कचरा घर बना दिया गया है और नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण कचरा बदबू मारता है।
वहीं इस संबंध में जब उमरियापान सरपंच श्रीमती उमा चौरसिया से बात की गई हो उन्होंने बताया कि सचिव के ट्रांसफर हो जाने से राशि आहरित नहीं हो रही है और वर्तमान समय में शादियों का सीजन चल रहा है जिसके कारण सफाई कर्मी नियमित रूप से काम पर नहीं आते है। जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरूस्त की जायेगी।

Related Articles

Back to top button