मध्य प्रदेश

शरीर पर ढेरो आवेदन बांधकर जन सुनवाई में पहुंचे तीन ग्रामीण

रायसेन । मंगलवार को जनसुनवाई में एक बार फिर अनोखा मामला आया सामने।
शरीर पर ढेरो आवेदन बांधकर पहुंचे तीन ग्रामीण।
सन 2021 में नेशनल हाईवे 45 के निर्माण के समय तोड़े गए स्कूल भवन की बिल्डिंग के निर्माण के लिए पहुंचे ग्रामीण।
सैकड़ों आवेदन देने के बाद भी नहीं हुआ स्कूल निर्माण।
आज ग्रामीण अपने शरीर पर कई आवेदन बांधकर पहुंचे रायसेन कलेवट्रेट कार्यालय।
कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने तत्काल एसडीएम मनीष शर्मा को दिए दिशा निर्देश।
अभी तत्काल ही जिला पंचायत की सीईओ और डीपीसी के साथ ग्रामीणों की होगी बैठक।
रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने जिम्मेदार अधिकारियों को लगाई फटकार।
ग्रामीणों को जल्द ही मिलेगा स्कूल भवन होगा निर्माण।

Related Articles

Back to top button