क्राइम

25 हजार की रिश्वत लेते नगर पालिका के उपयंत्री को लोकायुक्त ने धर दबोचा

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सागर । एमपी में लोकायुक्त एक के बाद एक धड़ाधड़ कार्रवाई करते चले जा रहे हैं। इन कार्रवाइयों को देखकर भी रिश्तखोरों के कान में “जू” तक नहीं रेंग रही है। वह बेखौफ होकर रिश्वत की मांग करते जा रहे है और फसते जा रहा रहे हैं नया मामला सागर से उजागर हुआ है, इसमें नगर पालिका परिषद का उपयंत्री 25 हजार रुपए की घूस लेते पकड़े गए हैं वह ठेकेदार से बिल भुगतान के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था ।
सागर में मकरोनिया नगर पालिका के उपयंत्री को लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार रात 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। उपयंत्री ने रिश्वत के रुपए कार्यालय में मौजूद ठेकेदार को लेने का बोला। तभी लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। मामले में लोकायुक्त ने मकरोनिया नगर पालिका के सहायक मंत्री देवेंद्र धाकड़ को भी आरोपी बनाया है।
लोकायुक्त के अनुसार शिकायतकर्ता मनीष पुत्र दयाशंकर स्वामी उम्र 42 साल निवासी मकरोनिया ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की थी शिकायत में बताया था कि रोड निर्माण के बिलों का भुगतान करने के एवज में मकरोनिया नगर पालिका के उपयंत्री आकाश राठौर और सहायक उपयंत्री देवेंद्र धाकड़ 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहे हैं। रोड निर्माण कार्य के 5 लाख रुपए के बिलों का भुगतान होना बाकी है।
शिकायत मिलते ही लोकायुक्त की टीम ने जांच शुरू की जांच के दौरान सामने आया कि उपयंत्री आकाश और सहायक यंत्री देवेंद्र शिकायकता से रिश्वत की मांग कर रहे है। शिकायत की पुष्टि होते ही लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की प्लानिंग की टीम शुक्रवार रात शिकायकर्ता मनीष स्वामी के साथ मकरोनिया पहुंची जहां उपयंत्री से मनीष ने बात की और रिश्वत की राशि लेकर मकरोनिया नगर पालिका कार्यालय में चला गया। जहां उपयंत्री आकाश राठौर और ठेकेदार हेमंत बोध मौजूद थे उपयंत्री आकामा ने ठेकेदार हेमंत से कहा कि रिश्वत की राशि ले लो जैसे ही उपयंत्री के कहने पर ठेकेदार हेमंत ने रिश्वत की राशि ली लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर रंगे हाथ धर दबोचा।

Related Articles

Back to top button