मध्य प्रदेश

29 मई को होने वाले कन्यादान निकाह विवाह योजना कार्य स्थल का अधिकारियों ने निरीक्षण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले जनपद पंचायत जबेरा नोहटा में होने वाले मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में निरंतर संपूर्ण मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दमोह जिले की सबसे बड़ी विधानसभा जबेरा में भी 29 मई को विवाह निकाह योजना का आयोजन हाई स्कूल ग्राउंड परिसर नोहटा में किया जाना है। इस आयोजन की रूपरेखा एवं कार्यस्थल की जांच जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने स्थल का निरीक्षण किया एवं आवश्यक सुविधाओं के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया।
बैठक एवं स्थल निरीक्षण के दौरान एसडीएम अविनाश रावत, जबेरा सीईओ रामेश्वर पटेल, तेंदूखेड़ा सीईओ मनीष बागरी, जबेरा तहसीलदार विवेक व्यास, नायब तहसीलदार नीलू बागरी, नोहटा थाना प्रभारी विकास चौहान, सत्येंद्र सिंह लोधी, सतपाल सिंह, गोपाल ठाकुर, उमराव सिंह, हेमराज सिंह, भूपेश गंधर्व, निजाम सिंह सहित लोगों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Back to top button