Today Panchang आज का पंचांग रविवार, 05 अक्टूबर 2025

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचांग 🧾
रविवार 05 अक्टूबर 2025
भगवान सूर्य जी का मंत्र : ऊँ घृणि सूर्याय नम: ।।
🌠 रविवार को की गई सूर्य पूजा से व्यक्ति को घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन उगते हुए सूर्य को देव को एक ताबें के लोटे में जल, चावल, लाल फूल और रोली डालकर अर्ध्य करें।
इस दिन आदित्य ह्रदय स्रोत्र का पाठ करें एवं यथा संभव मीठा भोजन करें। सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है, सूर्य देव को जल देने से पितृ कृपा भी मिलती है।
रविवार के दिन भैरव जी के दर्शन, आराधना से समस्त भय और संकट दूर होते है, साहस एवं बल की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन जी के दर्शन अवश्य करें ।*
रविवार के दिन भैरव जी के मन्त्र ” ॐ काल भैरवाय नमः “ या ” ॐ श्री भैरवाय नमः “ की एक माला जाप करने से समस्त संकट, भय दूर होते है, रोगो, अकाल मृत्यु से बचाव होता है, मनवांछित लाभ मिलता है।* 🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2025 विक्रम संवत : 2082 कालयक्त विक्रम : 1947 नल
🌐 कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082,
✡️ शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र
☮️ गुजराती सम्वत : 2081 नल
👸🏻 शिवराज शक 352_
☸️ काली सम्वत् 5126
🕉️ संवत्सर (उत्तर) क्रोधी
☣️ आयन – दक्षिणायन
☂️ ऋतु – सौर शरद ऋतु
⛈️ मास – आश्विन मास
🌖 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथि – रविवार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि 03:04 PM तक उपरांत चतुर्दशी
✒️ तिथि स्वामी – त्रियोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी है त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं। कामदेव प्रेम के देवता माने जाते है ।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र शतभिषा 08:01 AM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा 06:16 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा
🪐 नक्षत्र स्वामी – शतभिषा नक्षत्र का स्वामी ग्रह राहु हैं। और शतभिषा नक्षत्र के देवता वरुणदेव है
⚜️ योग – गण्ड योग 04:34 PM तक, उसके बाद वृद्धि योग
⚡ प्रथम करण : तैतिल – 03:03 पी एम तक
✨ द्वितीय करण : गर – 01:47 ए एम, अक्टूबर 06 तक वणिज
🔥 गुलिक काल : रविवार को शुभ गुलिक काल 02:53 पी एम से 04:17 पी एम
🤖 राहुकाल (अशुभ) – सायं 4:51 बजे से 6:17 बजे तक। राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।
⚜️ दिशाशूल – रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिये, यदि अत्यावश्यक हो तो पान एवं घी खाकर यात्रा कर सकते है।
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 06:16:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 06:02:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:38 ए एम से 05:27 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 05:03 ए एम से 06:16 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:46 ए एम से 12:33 पी एम
✡️ विजय मुहूर्त : 02:07 पी एम से 02:54 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 06:02 पी एम से 06:27 पी एम
🌃 सायाह्न सन्ध्या : 06:02 पी एम से 07:16 पी एम
💧 अमृत काल : 10:51 पी एम से 12:20 ए एम, अक्टूबर 06
🗣️ निशिता मुहूर्त : 11:45 पी एम से 12:34 ए एम, अक्टूबर 06
☀️ सर्वार्थ सिद्धि योग : 06:16 ए एम, अक्टूबर 06 से 06:17 ए एम, अक्टूबर 06
❄️ रवि योग : 08:01 ए एम से 06:16 ए एम, अक्टूबर 06
🚓 यात्रा शकुन-इलायची खाकर यात्रा प्रारम्भ करें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
💁🏻 आज का उपाय-विष्णु मंदिर में आठ बादाम चढ़ाएं।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – रवि योग/ सर्वार्थ सिद्धि योग/ पंचक जारी/विश्व शिक्षक दिवस, राष्ट्रीय कुछ अच्छा करो दिवस, अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ स्थापना दिवस, वरिष्ठ नागरिक दिवस, राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस, रानी दुर्गावती जयन्ती, संगीतकार राम चतुर मलिक जन्म दिवस, सिक्किम के भूतपूर्व मुख्यमंत्री नल बहादुर भंडारी जन्म दिवस, स्वतन्त्रता सेनानी किशोरी लाल मशरूवाला जयन्ती, राष्ट्रीय एप्पल बेट्टी दिवस, उप-राष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन जन्म दिवस, प्रसिद्ध लेखक दुर्गा प्रसाद खत्री स्मृति दिवस, विश्व आवास दिवस, वन्यजीव सप्ताह (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर)
✍🏼 तिथि विशेष:- त्रयोदशी तिथि को बैंगन त्याज्य होता है। अर्थात आज त्रयोदशी तिथि में भूलकर भी बैंगन की सब्जी या भर्ता नहीं खाना चाहिए। त्रयोदशी तिथि जयकारी अर्थात विजय दिलवाने वाली तिथि मानी जाती है। यह त्रयोदशी तिथि सर्वसिद्धिकारी अर्थात अनेकों क्षेत्रों में सिद्धियों को देनेवाली तिथि मानी जाती है। यह त्रयोदशी तिथि जया नाम से विख्यात मानी जाती है। यह त्रयोदशी तिथि शुक्ल पक्ष में शुभ और कृष्ण पक्ष में अशुभ फलदायिनी होती है।
🏘️ Vastu tips 🏚️
झाड़ू को लक्ष्मी की प्रतीक माना गया है, इसलिए दरवाजे के पास झाड़ू रखना या उस पर पैर रखना अपशकुन माना जाता है। झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखें या कोने में रखें। माना जाता है अगर झाड़ू घर के कोने के पास है तो घर में बरकत नहीं होती। मनी प्लांट मेन गेट के सामने मनी प्लांट को लगाना भी शुभ नहीं माना जाता है, इससे धन की ऊर्जा बाहर चली जाती है और जातक पर आर्थिक तंगी के माहौल बन जाते हैं।
दरवाजे के सामने के बिजली का खंभा या तार अगर मेन गेट के सामने से बिजली का खंभा या तार लटक रहा है, तो ये वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं मानी जाती। इससे विशेषकर घर की महिलाएं मानसिक तनाव में रहती है और सेहत की परेशानी से जूझती रहती हैं।
♻️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
*संतुलित आहार अपनाएं बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है अपनी डाइट में बदलाव करना। घुलनशील फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ LDL को आंतों से बाहर निकालने में मदद करते हैं, जबकि अनसैचुरेटेड फैट्स HDL को बढ़ाते हैं। रोजाना ओट्स, जौ, साबुत अनाज, फल जैसे सेब, नाशपाती, संतरा, सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकोली, दालें, और नट्स (बादाम, अखरोट) को अपनी डाइट में शामिल करें। इसके साथ ही ओमेगा-3 से भरपूर मछली जैसे सैल्मन और अलसी के बीज भी लाभकारी हैं। दूसरी ओर, सैचुरेटेड फैट्स जैसे रेड मीट, फुल फैट डेयरी उत्पाद, तला हुआ खाना और ट्रांस फैट्स (पैकेज्ड स्नैक्स, बेकरी आइटम्स) से बचना चाहिए।
*हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार, रोजाना 2 ग्राम प्लांट स्टेरॉल्स लेने से LDL को 10% तक कम किया जा सकता है। भारतीय संदर्भ में, सीके बिरला हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. शुवो दत्ता बताते हैं कि फाइबर युक्त डाइट से धमनियों में जमा फैट धीरे-धीरे निकल जाता है। सुबह ओट्स या जई के सेवन से LDL में 5-8% तक गिरावट देखी जा सकती है। 💉 आरोग्य संजीवनी 🩸
धूम्रपान और शराब से बचें स्मोकिंग HDL को कम करती है और LDL को बढ़ाती है, जबकि अधिक शराब ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ाता है। इसलिए धूम्रपान पूरी तरह बंद करना और शराब का सेवन सीमित रखना जरूरी है (महिलाओं के लिए दिन में 1 ड्रिंक, पुरुषों के लिए 2 ड्रिंक तक)।
*डॉक्टरों का कहना है कि धूम्रपान छोड़ने के 20 दिनों के भीतर HDL में सुधार शुरू हो जाता है। इंडियन जर्नल ऑफ कार्डियोलॉजी के अनुसार, धूम्रपान हृदय रोग के खतरे को दोगुना कर देता है। स्मोकिंग छोड़ने से रक्त वाहिकाएं साफ होने लगती हैं और हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। 📖 *गुरु भक्ति योग_* 🕯️
एक बार कड़कड़ाती सर्दियों की एक रात, एक संत की कुटिया में एक चोर आ गया था। अब यह उसका दुर्भाग्य कहें कि सौभाग्य, उस चोर को कईं दिनों से कहीं भी चोरी करने का मौका नहीं मिला था। भूख से बेहाल, उपायहीन हुआ वह चोर आज इन संत की कुटिया में आ घुसा था कि कुछ ना कुछ तो मिल ही जाएगा।
पर संत की कुटिया, एक तो छोटी, ऊपर से एक दम खाली। कुछ होता तो मिलता।
अचानक संत की वृत्ति बहिर्मुखी हुई तो उन्होंने उसे देखा। अब संत और संसारी में समझ का ही तो अंतर हुआ करता है। तभी तो संसारी संत की बात को समझ नहीं पाता। संत विचार करने लगे- कितने दुख की बात है। यह मनुष्य कितनी आशा लेकर इस कुटिया में आया होगा। पर यहाँ कुछ न पाकर, वह कितने दुख को नहीं प्राप्त होगा? मालूम नहीं कि इसने कुछ भोजन भी किया होगा या नहीं। आधी रात पहले ही ढल चुकी है, अब शायद इसके पास इतना समय भी न बचा हो कि किसी दूसरे स्थान पर चोरी कर सके। इसे खाली हाथ भेजना ठीक नहीं। कुछ नहीं तो कम से कम जो कंबल मैंने औढ़ा हुआ है, यह तो है ही, यही दे देना चाहिए।
वे संत उठे। चोर तो लगा घबरा कर भागने। संत ने कस कर हाथ पकड़ लिया। कहा- तुम भागो मत। तुम्हें यहाँ कोई भय नहीं है। मेरे पास अधिक कुछ नहीं है, पर यह कंबल है, यह तो ले ही जाओ।
संत ने अपने शरीर पर लिपटा एकमात्र कंबल उतारा और उसके हाथ में थमा दिया। स्वयं लंगोटी में ही रह गए। चोर स्तब्ध रह गया। उसने उन्हें कंबल वापस औढ़ाया और सीधा चरणों में गिरा।
संयोग से कुछ सैनिक उसी चोर को पकड़ने के लिए इधर गश्त पर थे। इधर चोर कुटिया से निकला, उधर सैनिकों ने उसे दबोच लिया। शोर गुल हुआ तो संत भी बाहर आए। सैनिकों से पूछा- भाई! इसे क्यों पकड़ते हो?
▬▬▬▬▬๑ ⁂❋⁂ ๑▬▬▬▬▬
⚜️ त्रयोदशी तिथि के देवता मदन (कामदेव) हैं। शास्त्रानुसार भगवान कृष्ण और रुक्मिणी के पुत्र हैं भगवान कामदेव। कामदेव प्रेम और आकर्षण के देवता माने जाते हैं। जिन पुरुषों अथवा स्त्रियों में काम जागृत नहीं होता अथवा अपने जीवन साथी के प्रति आकर्षण कम हो गया है, उन्हें आज के दिन भगवान कामदेव का उनकी पत्नी रति के साथ पूजन करके उनके मन्त्र का जप करना चाहिये। कामदेव का मन्त्र – ॐ रतिप्रियायै नम:। अथवा – ॐ कामदेवाय विद्महे रतिप्रियायै धीमहि। तन्नो अनंग: प्रचोदयात्।
आज की त्रयोदशी तिथि में सपत्निक कामदेव की मिट्टी कि प्रतिमा बनाकर सायंकाल में पूजा करने के बाद उपरोक्त मन्त्र का जप आपका वर्षों का खोया हुआ प्रेम वापस दिला सकता है। आपके चेहरे की खोयी हुई कान्ति अथवा आपका आकर्षण आपको पुनः प्राप्त हो सकता है इस उपाय से। जो युवक-युवती अपने प्रेम विवाह को सफल बनाना चाहते हैं उन्हें इस उपाय को करना चाहिये। जिन दम्पत्तियों में सदैव झगडा होते रहता है उन्हें अवश्य आज इस उपाय को करना चाहिये।।

