मध्य प्रदेश

दोषियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

अमर शहीद प्रकाशचंद्र गुप्ता की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त का मामला
रिपोर्टर: प्रशांत जोशी
देवरी । देवरी नगर में सोमवार को लोगों में आक्रोश देखा गया एवं आक्रोश के साथ देवरी तहसील कार्यालय पहुंचकर सैकड़ों लोगों ने ज्ञापन दिया।
ज्ञातव्य हो कि विगत दिनों अज्ञात लोगों ने अमर शहीद प्रकाशचंद्र गुप्ता की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसको लेकर नगर वासियों ने तहसील जाकर ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन में मांग की गई कि शहीद प्रकाशचंद्र गुप्ता की यह प्रतिमा श्रृद्धा और देश भक्ति का केंद्र है, जिन अज्ञात उपद्रवियों ने अमर शहीद प्रकाशचंद्र गुप्ता की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है उन दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएं। ज्ञापन में कहा गया है कि इस घृणित कृत्य से न‌ केवल शहीद का अपमान हुआ है बल्कि समस्त नगरवासियों की भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुंची है इस घटना को लेकर नगर में आक्रोश व्याप्त है। साथ ही ज्ञापन में मांग की गई है कि इस घटना की तत्काल निष्पक्ष जांच हो, दोषियों असामाजिक तत्वों की शीघ्रता से पहचान कर गिरफ्तार किया जाए दोषियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सम्मान के अपमान और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचने की धाराओं के तहत कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाए, एवं शासन प्रशासन द्वारा शहीद प्रकाश चंद्र गुप्ता जी की प्रतिमा की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए ।
इस अवसर पर अंशुल गुप्ता, अंकित रघुवंशी, खालिद खान, आशु सोनी, नीरज मोदी, कान्हा बरसैंया, भानु विश्वकर्मा, प्रभात गुप्ता, शन्नी खान, बालमुकुंद रघुवंशी, पुरषोत्तम रघुवंशी, अरविंद रघुवंशी, पियूष गुप्ता, ओम गुप्ता, सुमित मेहरा, सुमित श्रीवास्तव, देव धाकड़, नमन विश्वकर्मा, हर्ष तिवारी सहित नगर देवरी एवं आसपास के ग्रामों के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button