मध्य प्रदेश
26 सूत्रीय मांगो के निराकरण हेतु म. प्र. राज्य कर्मचारी संघ का धरना एवं ज्ञापन
ब्युरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । म. प्र. राज्य कर्मचारी संघ द्वारा 26 सूत्रीय मांगो के संबंध मे आज 7 नवम्बर को एक दिवसीय धरना एवं मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा ।
संघ के जिलाध्यक्ष मानसिंह लोधी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कर्मचारियों की लंबित मांगो के निराकरण हेतु 26 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री महोदय के नाम कलेक्टर को दिया जाएगा।
जिला शाखा रायसेन द्वारा कर्मचारियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में धरना एवं ज्ञापन में सम्मिलित होकर कायर्क्रम को सफल बनाएं।
अपील करने वालों मे जिलाध्यक्ष मानसिंह लोधी, सचिव हरिप्रसाद लोधी, कार्यकारी अध्यक्ष- महाराज सिंह मीणा, महामंत्री कमलेश पारासर, जिला कोषाध्यक्ष शरद दुबे, उपाध्यक्ष देवीसिंह लोधी, खिलान सिंह लोधी, जगदीश शक्या सहित समस्त जिला पदाधिकारीगण शामिल हैं ।



