धार्मिकमध्य प्रदेश
अखंड रामायण का पूर्णाहुति हवन के साथ समापन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गूढ़ा में सावन माह से गूढ़ा हनुमान जी मंदिर में अखंड रामायण पाठ की सोमवार को पूर्णाहुति हुई।
इस अवसर पर यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। गूढ़ा ग्राम पहाड़ी स्थित सिद्ध श्रीहनुमान मंदिर में 41 दिवसीय अखंड रामायण पाठ का समापन हवन यज्ञ के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर यज्ञ में आहुतियां दी भोज भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया यह भव्य धार्मिक आयोजन विश्व कल्याण क्षेत्र की खुशहाली के लिए ग्राम वासियों के द्वारा प्रति वर्ष किया जाता हैं।



