मध्य प्रदेश

कस्वा बम्होरी में विधायक कप कबडडी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । मंगलवार को रायसेन के कस्वा बम्होरी मेघनगर बस स्टैंड पर खेल युवा कल्याण एवं विभाग रायसेन द्वारा विधानसभा स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सिलवानी जनपद अध्यक्ष ठाकुर तरुवरसिंह राजपूत ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा क्षेत्र से आई सभी टीमो के खिलाड़ियों से परिचय कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कैविनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने सम्मिलित होकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया एवं कबड्डी प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी टीमो के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।जिला खेल अधिकारी पी.एस. बुन्देला ने बताया कि इस विधानसभा स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सिलवानी बेगमगंज विधानसभा क्षेत्र की 10 बालको एवं 3 बालिकाओं की टीमो ने हिस्सा लिया। जिसमे बालक वर्ग में सिलवानी की टीम ने प्रथम स्थान पाया एवं बेगमगंज की टीम ने दूसरा स्थान तथा खमरिया की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग में सिलवानी सीएम राइज स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान पाया एवं तुलसीपार ने दूसरा स्थान तथा तीसरा स्थान माध्यमिक शाला सिलवानी ने प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं नगद राशि से मुख्यातिथि ठाकुर तरुबर सिंह राजपूत द्वारा पुरुष्कृत कर प्रतियोगिता का समापन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ट भाजपा नेता हरनामसिंह राजपूत, कोमल सिंह पटेल, शिवपाल सिंह राजपूत, स्वरूप सिंह पटेल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि साहब सिंह रघुवंशी, जोधासिंह अटवाल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मदन गोपाल वर्मा, लक्ष्मण लोधी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिसिंह लोधी, ललित आचार्य, पंकज अचार्य, तेजसिंह लोधी, कॉमेंटर हेमंत सराठे, नाज़िर अहमद, अकरम हाफिज, हर्षित साहू, कृष्णकांत आचार्य, रामकुमार पटेल, गोपाल सिंह राजपूत, अनुराग सिंह राजपूत, सत्यम लोधी, पुष्पेंद्र लोधी, सत्रुघ्न सिंह राजपूत, हक्के पटेल, आशीष सोनी, ललित लोधी, मनोज पटेल, मिथुन लोधी, महेश बैरागी, एडवोकेट इमरान, मोहम्मद लोमान, फीरोज खान सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button