मध्य प्रदेश

भारतीय किसान संघ का तहसील जबेरा में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत जिला दमोह के तहसील जबेरा में एक दिवसीय तहसील प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन ग्राम पंचायत सिमरी जालम सिंह में किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में भारतीय किसान संघ के प्रांतीय सदस्य रमेश यादव, जिला अध्यक्ष श्रीराम पटेल, जिला मंत्री मयंक श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश पालीवाल, जिला युवा संयोजक राजकुमार सिंह, नगर अध्यक्ष संदीप दुबे, जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह राजपूत, जिला पदाधिकारी मनीष सिंघई, तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, तहसील मंत्री निजाम सिंह, संवाद प्रमुख प्रवीण कुमार दुबे, तहसील पदाधिकारी हाकम सिंह, भूरा सिंह, अशोक सिंह, मेघराज सिंह, ग्राम समितियों में चंडी चौपरा से राजा जैन, पटी महराज सिंह से सुल्तान सिंह, रमपुरा से भान सिंह,मझगुआ से मथुरा राय, सिमरी से मेघराज सिंह, प्रताप सिंह, परम सेन, सुल्तान सिंह, हिनौती से चैन सिंह, बगलवारा से अशोक सिंह, छोटू सिंह, केवलारी से जगत सिंह, जिला सचिव वनवासी कल्याण परिषद सुंदर सिंह विश्व हिंदू परिषद से प्रखंड मंत्री राजकुमार रजक, प्रखंड उपाध्याय राजू लोधी, मातृशक्ति जो विश्व हिंदू परिषद के दायित्व में है भारती लोधी, सुनीता लोधी मालती यादव के साथ बड़ी संख्या में किसान भाइयों की उपस्थिति रही।
प्रशिक्षण वर्ग के आरंभ में तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने संघ के ध्वज को लगाया, इसके पश्चात दत्तोपंत ठेंगड़ी जी, भगवान बलराम एवं भारत माता के छायाचित्रों पर तिलक वंदन एवं माल्यार्पण किया, इसके बाद उपस्थित जिला पदाधिकारियों ने तिलक वंदन किया। इसके बाद बैठक में उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया गया तदोपरांत उपस्थित सभी का परिचय हुआ, तत्पश्चात में पहले सत्र में जिला अध्यक्ष श्रीराम पटेल ने दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के जीवन परिचय पर विस्तार से बताया, दूसरे सत्र में जिला मंत्री मयंक श्रीवास्तव ने भारतीय किसान संघ की अवधारणा एवं कार्य पद्धति जिसमें किसान संघ की संगठनात्मक ,रचनात्मक,आंदोलनात्मक कार्यपद्धति के विषय में किसानों को समझाया
तीसरे सत्र में नगर अध्यक्ष संदीप दुबे ने भारतीय किसान के चार उत्सव जिसमें स्थापना दिवस, बलराम जयंती गो माता पूजन और 26 जनवरी को भारत माता पूजन का उत्सव का तरीका एवं महत्व पर चर्चा की।चौथे सत्र में युवा संयोजक राजकुमार सिंह ने ग्राम समिति के नियमित कार्यों के विषय में विस्तार से बताया इस सत्र के उपरांत ही गक्कड़ भर्ता भोजन सभी ने ग्रहण किया भोजन उपरांत अंतिम सत्र में उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह राजपूत ने भारतीय किसान संघ की रीति नीति से अवगत कराया समापन सत्र में उपस्थित प्रांतीय सदस्य रमेश यादव ने अपने शब्दों में उपस्थित सभी सदस्यों में एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया, ग्राम समिति ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है भारतीय किसान संघ की मुख्य ताकत ग्राम समिति होती है अतः उन्होंने ग्राम समिति में नियमित बैठक करने की जानकारी दी, इसके साथ ही प्रशिक्षण वर्ग में मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के अनुज नितेंद्र सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने प्रशिक्षण वर्ग में आए हुए किसान बंधु एवं कार्यकर्ताओं से किसान संघ के सभी कार्यक्रमों में भागीदारी लेने का आग्रह किया एवं उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button