मध्य प्रदेशहेल्थ

राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस हेतु शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सिलवानी। राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस अभियान के अंतर्गत अटल बिहारी वाजपेयी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सिलवानी में शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस पटेल ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वित सहयोग से 23 सितंबर को राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस मनाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं में कृमि संक्रमण को खत्म कर एनीमिया एवं कुपोषण की समस्या को दूर करना है।
इस अभियान के अंतर्गत 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों, सरकारी व निजी विद्यालयों तथा मदरसों में एल्बेंडाजोल (कृमिनाशक) की दवा निःशुल्क खिलाई जाएगी। वहीं शाला त्यागी बच्चों एवं 20 से 49 वर्ष तक की प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं (गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को छोड़कर) को आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर दवा दी जाएगी।
जो बच्चे एवं महिलाएं 23 सितंबर को दवा लेने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 26 सितंबर को मॉप-अप दिवस के अंतर्गत दवा दी जाएगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में स्वास्थ्य विभाग से बीईई विक्रम खत्री, बीपीएम जयदीप साहू, बीसीएम इन्द्रर कुशवाह, हेमंत सराठे, पुष्पेंद्र रघुवंशी एवं शैलेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button