मध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेस ने धरना देकर राज्यपाल के नाम 8 सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार को सौपा

कार्यवाही की मांग की, प्रदेश सरकार का पुतला जलाने का प्रयास किया
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी । कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल के नेतृत्व में बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा सिलवानी के बजरंग चौराहा पर धरना दिया तथा आमसभा में देश व प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर कोसा। करीब 2 धंटे तक चले धरना के पश्चात विशाल जुलूस के रुप में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुचे। यहां पर महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार सीजी गोस्वामी को 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। यहां पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाने का प्रयास किया।लेकिन पुतले को पुलिस छुड़ाकर ले गई।
ज्ञापन में बिजली कटौती, खाद की कालाबाजारी, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, आदीवासी समुदाय पर हो रहे अत्याचार, बेरोजगारी, बढ़ती मंहगाई, नगर में 2 किलोमीटर डिवाइडर सड़क के घटिया निर्माण और एवं नगर में स्टेट लाइट में भारी भ्रष्टाचार के जैसे मुद्दों पर सिलवानी के बजरंग चौराहे पर धरना दिया गया ।
जिसमें सिलवानी ब्लाक अध्यक्ष संदीप शर्मा, बेगमगंज ब्लाक अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष जाहिर सिंह लोधी, रायसेन ब्लाक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल बम्हौरी ब्लाक अध्यक्ष टीकम लोधी, जैथारी ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप रघुवंशी, सिलवानी नगर अध्यक्ष इमरान खान, देहगांव अध्यक्ष रामबाबू लोधी, गेरतगंज अध्यक्ष लालजी दादा सहित पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेतागण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button