मध्य प्रदेश
त्रिवेणी मंदिर समिति का हुआ पुनर्गठन, वीर नारायण पटेल बने अध्यक्ष

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । धार्मिक आस्था का केंद्र त्रिवेणी मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजनों एवं मंदिर व आश्रम की व्यवस्थाओं के लिए बाकायदा समिति गठित होती है। इस वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने और समिति का पुनर्गठन करने के लिए एक आवश्यक बैठक का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया जिसमें सर्वसम्मति से वीर नारायण पटेल चांदबढ़ वालों को त्रिवेणी मंदिर आश्रम समिति का अध्यक्ष चुना गया।
वहीं उपाध्यक्ष पद पर राकेश भार्गव, कोषाध्यक्ष राजेश नेमा, सचिव कैलाश यादव सह सचिव संदीप गुप्ता को चुना गया है। साथी यह भी प्रस्ताव पास किया गया कि आगामी माह में श्रीमद् भागवत कथा एवं यज्ञ का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर रूपरेखा बनाई गई।



