पांजरा पर कपड़े से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले के देवरी में रात्रि 3 बजे पांजरा के पुल पर अनियंत्रित होकर छः पहिया ट्रक वाहन पलट गया जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया ।
जानकारी के अनुसार ट्रक कलकत्ता का बताया जा रहा है जो भोपाल जा रहा था ट्रक में कपड़े भरे हुए थे। ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से पूरा ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया जहां जाम की स्थिति बन गई। देवरी पुलिस स्टाफ एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने सुबह पहुंचकर स्थिति को संभाला, वही ट्रक चालक ने बताया कि अज्ञात चार पहिया वाहन ने अचानक कट मारकर सामने आ जाने के कारण ट्रक अनवेलैन्स होकर पलट गया। नगर सुरक्षा समिति के सदस्य संजू रैकवार ने बताया कि हम सुबह से ही यहां आकर व्यवस्था में लगे हुए हैं वही पुलिस प्रशासन की मदद से क्रेन की सहायता से वाहन को रास्ते से अलग करवाया गया वह तो अच्छा रहा की ट्रक पुल के नीचे नहीं गिरा नहीं तो बहुत बड़ी घटना हो सकती थी।



