मध्य प्रदेशराजनीति
मुख्यमंत्री के आगमन पर उनके स्वागत की रूपरेखा पर हुई चर्चा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया का आगमन बड़वारा में 18 सितंबर को प्रस्तावित है जिसकी आगामी तैयारी हेतु जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मंगल भवन में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें भारतीय जनता युवा के मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधी संतोष दुबे, जनपद सीईओ यजुवेंद्र कोरी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री के बड़वारा में भव्य स्वागत की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस दौरान क्षेत्र के समस्त सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और पार्टी के पदाधिकारी गण के साथ समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही है।



