आधी रात को एक चार पहिया वाहन से 50 पेटी अवैध शराब सहित दो आरोपी पकड़े

एसपी, एएसपी व एसडीओपी के निर्देशन में टीआई, चौकी प्रभारी और पुलिस ने की कार्यवाही
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । पुलिस अधीक्षक दमोह श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा अवैध मादक पदार्थ पर रोक लगाने हेतु निर्देशित किया जा रहा है, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, एसडीओपी पथरिया रघु केशरी के मार्गदर्शन में रविवार -सोमवार आधी रात को थाना प्रभारी हिण्डोरिया सरोज ठाकुर व गठित टीम का.वा. उप निरी शिवनायण यादव, का. वा. सउनि राजेन्द्र मिश्रा, का.वा.प्र.आर. भानू उपाध्याय, का.वा. प्र. आर. मयूर बडगैया, सैनिक गया प्रसाद दुबे द्वारा 19 अगस्त 2024 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रात्रि में अभाना रोड तरफ से गाडी क्र. एमपी 15 सीसी 6618 में अवैध शराब भरकर बांदकपुर तरफ आ रही है, जो मुखबिर के बताये अभाना केवलारी रोड शिवसदन स्कूल के पास आम रोड पर खंबे के बल्व के उजाले में एक चार पहिया वाहन अभाना तरफ आता दिखा, जिसे हमराह स्टाफ के रोककर चैक किया. जो उक्त वाहन में आगे दो व्यक्ति बैठे मिले व पीछे वाली सीट में खाकी रंग के कार्टून रखे मिला।
पुलिस ने प्रेस नोट में बताया कि उक्त वाहन मारुती कंपनी की ईको जिसके आगे की नंबर प्लेट पर एसपी 15 सी 6618 अंकित था, जो वाहन चालक ने अपना नाम छत्रपाल पिता कोमलसींग लोधी उम्र-19 वर्ष गड़िया वार्ड हटा व चालक के बाजू में आगे बैठ व्यक्ति ने अपना नाम राहुल पिता रामेश्वर नायक उम्र-33 वर्ष निवासी बालाजी वार्ड हटा होना बताया, जो उक्त दोनों आरोपीयों से मारुती कंपनी की ईको एमपी 15 सीसी 6618 पर 25 नग (कार्टून) में लाल मसाला शराब व 25 नग (कार्टून) में प्लेन शराब कुल 450 लीटर अवैध शराब रखे थे.
एसपी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा
जो उक्त दोनो आरोपियो के कब्जे से 450 लीटर अवैध शराब, दो मोबाईल कीमती 15000 व एक मारुती कंपनी की ईको कीमती 2 लाख पचास हजार रुपये की कुल मशरूका जप्त कर दोनों आरोपियो को गिरफ्तार किया गया. अन्य दो फरार आरोपी सभी आरोपीयों के विरूध्द अपराध क्रं. 367/24 धारा 34(2) आब. एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया है, दो आरोपियो को गिरफ्तार को मान. न्यायालय दमोह पेश किया जाता है जिनके उत्साहवर्धन के लिए पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा पुरुष्कृत किया जाएगा।



