मध्य प्रदेश

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के विरोध में अभाविप कार्यकर्ताओं ने दोषियों का पुतला जलाया, जमकर की नारेबाजी

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी । कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत हुई थी सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात 31 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट रेजिडेंट डॉक्टरका 8-9 अगस्त की रात कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया जिसके चलते पूरे देश में आक्रोश का माहौल है लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में बम्होरी के अभाविप कार्यकर्ताओं ने दोषियों का पुतला जलाया। शुभम् सेन नेतृत्व में नगर में रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया वही श्रद्धांजलि सभा में भारी संख्या में स्वयंसेवी कार्यकर्ता, युवा, छात्र संघ के कार्यकर्ता एवं ने भाग लिया इस आयोजन का उद्देश्य कोलकाता में 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर के साथ घटित बर्बरता के खिलाफ शोक और आक्रोश व्यक्त करना था।
कोलकाता में 8_9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए बर्बरता और हत्या के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बम्होरी के कार्यकर्ताओ ने नगर में प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही इस दौरान दोषियों का पुतला फूंका,। साथ ही डॉक्टर्स के द्वारा की जा रही मांगों का समर्थन भी किया।
अभाविप के सभी कार्यकर्ता पहले मेघनगर बस स्टैंड पर एकत्रित हुए, स्टैंड से झण्डा चोक तक विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली।
शुभम सेन ने कहा कि बलात्कारियों को इस तरीके से नगर के मैन चौराह पर फांसी दे देना चाहिए पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और आपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने में प्रदेश सरकार विफल है। ममता बनर्जी सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल हो गई है, ममता बनर्जी को तुरंत अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। सरकार देश में महिलाओं पर हो रहे इस तरह के अत्याचारों पर रोक लगाए और कड़े नियम भी लागू करे जिससे महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके इस विरोध प्रदर्शन में अभाविप के कार्यकर्त्ता प्रांत कार्यकारणी सदस्य शुभम सेन, नगर मंत्री सत्यम लोधी, मोहित राय, राज लोधी, सुमित धाकड़, मयंक राय, अमृता गौर, पूनम लोधी, पायल लोधी, मधु पाल, रोशनी मेहरा, अंजली मेहरा l, खुशी वाल्मीकि, अभिलाषा प्रजापति, मुस्कान वाल्मीकि आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button