पल्स पोलियों अभियान के तहत बच्चों को पिलाई गई जिंदगी की दो बूंद

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को सिलोड़ी बस स्टैंड स्थित बूथ क्रमांक 239 पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई । अभियान को सफल बनाने के लिए सुबह से ही बूथ पर बच्चों और पालकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी ।
इस दौरान बीएमओ डॉक्टर बीके प्रसाद के मार्गदर्शन में सेक्टर सुपरवाइजर अंगद तिवारी और पोलियो अभियान सुपरवाइजर जगदीश सिंह उद्दे ने बूथ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और टीम का उत्साहवर्धन किया । बूथ पर तैनात कर्मचारी अंंकुर राय (डीईओ) और सरस्वती सोनी (आशा वर्कर) ने मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाते हुए क्षेत्र के बच्चों को दवा पिलाई ।
स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं के आपसी तालमेल से क्षेत्र के शत-प्रतिशत बच्चों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया ।
*पालकों में जागरूकता* बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक और व्यस्त क्षेत्र में बूथ होने के कारण यात्रा कर रहे परिवारों और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर अपने बच्चों को दवा पिलाई ।
*घर-घर दस्तक* अधिकारियों के अनुसार, जो बच्चे आज किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाए हैं, उन्हें कल से शुरू होने वाले डोर-टू-डोर (घर-घर) सर्वे के तहत कवर किया जाएगा ।



