मध्य प्रदेश

ऑटो रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, 6 घायलों में एक जबलपुर रेफर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । छतरपुर-टीकमगढ़ मार्ग जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी के समीप मारा के पास इलेक्ट्रॉनिक बिना नंबर का नया ऑटो रिक्शा और डीलक्स बाइक क्रमांक एमपी जेडडी 2348 सवारों की जोरदार भिड़ंत में दमोह से नरसिंहगढ़ जा रहा इलेक्ट्रॉनिक ऑटो में सवार एक व्यक्ति, बाइक में सवार दो युवकों में एक युवक की मौत और बाइक व इलेक्ट्रॉनिक ऑटो में सवार चालक सहित 6 सवार गंभीर रूप से घायल हो जाने का दर्दनाक घटनाक्रम बुधवार देर शाम को सामने आने पर मौके पर देहात थाना से सब इंस्पेक्टर सरदार सिंह, प्रधान आरक्षक संजय पाठक और नरसिंहगढ़ चौकी से चौकी प्रभारी प्रशीता कुर्मी, प्रधान आरक्षक दीपक, आरक्षक नीलेश, शिवसदन सहित पुलिस ने पहुंचकर 108 के द्वारा सभी गंभीर लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा. जहां ड्यूटी रत डॉक्टर विक्रम पटेल, डॉक्टर चक्रेश चौधरी, डॉक्टर विक्रांत चौहान और टीम ने सभी का चेकअप किया. पुलिस ने बताया कि बाइक सवार मोहित रजक निवासी हिरदेपुर और भूरे पिता सीताराम ठाकुर राजगौंड़ उम्र करीब 35 वर्ष को मृत घोषित कर दिया. तो वहीं ऑटो चालक पवन पिता रामदास पुरा पायरा उम्र करीब 20 वर्ष, अशोक पिता मन्नू लाल रैकवार उम्र करीब 50 वर्ष, गोविंद पिता टुंगा पिता पूरन उम्र करीब 40 वर्ष, अशोक श्रीवास्तव, नीलिमा श्रीवास्तव सभी निवासी नरसिंहगढ़, मोहन पिता पप्पू पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी सागर नाका बुरी तरह घायल हो जाने पर उपचार कर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया और इनमें से मोहन पटेल की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया है।
चौकी प्रभारी प्रशीता कुर्मी ने जिला अस्पताल पहुंचकर बताया कि दोनों मृतकों के शव सुरक्षित जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए गए हैं और आज सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई की जाएगी. साथ ही घायलों के बताएं अनुसार कार्रवाई की जा रही है और घटना स्थल से वाहनों को चौकी में रखवाया गया है।

Related Articles

Back to top button